फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला नदी में डूबे बच्चे का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

विज्ञापन
लापता बच्चे को तलाशते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दिन भर नदी की सफाई और बच्चे को ढूंढने का चला अभियान

बरेली। किला छावनी के मोहल्ला हीरा बाग के फर्नीचर कारीगर शब्बू के छह वर्षीय बेटे ताबिश का रविवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पूरे दिन पुलिस और मोहल्ले के लोग नदी में सफाई कराकर ताबिश को तलाशते रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

शनिवार को हीरा बाग में ही रहने वाले अनवर की पांच वर्षीय बेटी सोनम, चार वर्षीय बेटा मो. शाहिद, हनीफ का छह वर्षीय बेटा अब्दुल रहमान और शब्बू का छह वर्षीय बेटा ताबिश किला नदी किनारे ठेले पर बैठकर खेल रहे थे। अचानक ठेले में बंधी रस्सी टूटने से चारों बच्चे नदी में जा गिरे। सोनम की बड़ी बहन हिना ने हादसा देखकर शोर मचाया तो उसका बड़ा भाई इस्लाम और आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने सोनम, मो. शाहिद और अब्दुल रहमान को बाहर निकाल लिया लेकिन ताबिश गहरे पानी में चला गया। एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर नदी में मलबा भरा होने के चलते उसे नहीं ढूंढ सके। रविवार सुबह नगर निगम से क्रेन से नदी में सफाई कराने के साथ ताबिश को खोजने का अभियान दोबारा शुरू किया गया लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने नदी में बहाव की ओर जाल भी लगवाया है लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि वह गहराई में दलदल में फंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें