फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेल, वृद्धाश्रम, छात्रावास, पुलिस लाइन में भी की जाएगी जनगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार को विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि जनगणना का पहला चरण 20 जून को पूरा हो चुका है। एक दिसंबर से दूसरा चरण शुरू होगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण की अंतिम प्रस्तावित तिथि चार जनवरी 2027 तक है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति से करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि गणना उसी स्थान पर होगी जहां व्यक्ति निर्धारित अवधि में रह रहा होगा। इसके लिए किसी नागरिक से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। जेल, वृद्धाश्रम, छात्रावास, पुलिस लाइन समेत संस्थागत परिसर, बेघर लोगों की भी गणना होगी।
जनगणना के लिए प्रशिक्षण 24 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश हैं। प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। बैठक में मंडलायुक्त शंभू कुमार समेत सभी जिले के जिलाधिकारियों समेत मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें