फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कस्बे में गरजा नगर पालिका का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे में बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए थे कि सार्वजनिक भूमि से 90 दिन में अतिक्रमण हटाया जाए, लापरवाही बरतने पर अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के बाद फरीदपुर नगर पालिका के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने कस्बे के रोड पर फुटपाथ पर लगे अतिक्रमण को हटवाया। नगर पालिका ने उनका सामान भी जब्त किया है। इससे पूर्व लोगों भी इस मुद्दे को उठाया था। इस दौरान नपा टीम में नगर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान, प्रधान लिपिक आदेश शुक्ला समेत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


धौराटांडा में कब्जेदारों को भेजा नोटिस
भोजीपुरा। धौराटांडा में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को एसडीएम ने बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया है। साथ ही अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान जब्त करने और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। वह नगर पंचायत धौराटांडा कार्यालय पर पहुंचे थे। इस दौरान नागरिकों ने कस्बे की मुख्य सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग करते हुए शिकायतीपत्र सौंपा। इस पर एसडीएम सदर ने मामले में संज्ञान लेकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है। वहां एसआईआर के तहत चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करें, लेकिन किसी तरह त्रुटि न रह पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें