फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांड़ ने किसान को पटका, टांग टूटी, एक बच्चा भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। रहमानपुर गांव में खेत पर काम कर रहे किसान को सांड़ ने उठाकर पटक दिया, जिससे उनका एक पैर टूट गया। इसमें एक अन्य बच्चा भी घायल हो गया। दो अन्य लोगों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना देने के बाद संबंधित विभाग से कोई कर्मचारी सांड़ को पकड़ने नहीं पहुंच सका। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

रहमानपुर गांव के पूर्व प्रधान बनवारी लाल गुप्ता ने बताया कि गांव के 55 वर्षीय श्यामवीर सिंह खेत पर काम कर रहे थे। तभी सांड़ ने हमला कर उनका एक पैर तोड़ दिया। गांव के समीप डेरा डालकर रह रहे लोगों पर भी सांड़ ने हमला किया, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा अधिकारी नरेश चंद्र शर्मा ने टीम भेजकर सांड़ को पकड़वाने का भरोसा दिलाया, लेकिन शाम तक कोई टीम गांव नहीं पहुंची। इससे गांव में दहशत व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें