फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहगुल नदी में भैंसों को नहलाने गए युवक का दूसरे दिन मिला शव

Mon, 22 Sep 2025 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
भैंस नहलाने नदी में गए युवक का शव दूसरे दिन मिला।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। भैसों को नहलाने के दौरान बहगुल नदी में बहे कुठला गांव निवासी 20 वर्षीय अमित कश्यप का शव दूसरे दिन मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पिता संजू ने बताया कि बेटा भैसों को नहलाने गया था। उसके न लौटने पर जब वह तलाश करने गए तो चप्पलें व कपड़े नदी के किनारे मिले मगर बेटे का पता नहीं चला। ग्रामीणों के साथ उन्होंने काफी देर तक तलाश की मगर जब अमित का पता नहीं चला तो सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कुठला गांव से आगे पच्छड़ पुल के नीचे नदी में जाल लगाने के साथ गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया। रविवार को पूरे दिन गोताखोर नदी में युवक की तलाश करते रहे। शाम करीब पांच बजे अमित जिस जगह पर डूबे थे, उससे कुछ दूरी पर उनका शव नदी में उतराता दिखा।
विज्ञापन

शव को नदी से बाहर निकालने के बाद परिजनों को बुलाया गया। अमित कश्यप पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। वह खेतीबाड़ी में पिता की मदद करने के साथ ही पशुपालन भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें