फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पड़ोस के घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या का बताया जा रहा मामला

Thu, 16 Oct 2025 10:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पड़ोसी के घर में फंदे से लटका मिला। उसके परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि वजह नहीं बता सके। 
विज्ञापन
अर्जुन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा मोहल्ले में बुधवार दोपहर डेढ़ बजे अर्जुन मौर्य (24) का शव पड़ोस के घर में कुंडे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन परिवार वजह नहीं बता सका।

विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि जोगी नवादा निवासी अर्जुन मौर्य का शव उसके घर के पास खाली पड़े मकान में छत में कुंडे के सहारे रस्सी से लटका हुआ था। स्थानीय लोगों ने परिजनों को बताया तो पुलिस को सूचना दी गई। वह गए तो शव को नीचे उतारा गया। परिजन जीवित होने की उम्मीद में अर्जुन को अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब वह शव घर ले आए। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई गई।

छह साल पहले हुई शादी 
इंस्पेक्टर ने बताया कि अर्जुन की शादी छह साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक बच्चे की उम्र तीन साल तो बच्ची की उम्र पांच साल है। वह दो भाई व एक बहन हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पूरा परिवार एक साथ रहता था। मौत की वजह के बारे में कोई नहीं बता पा रहा है। परिवार चाहेगा तो मोबाइल की जांच भी करा ली जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें