फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हरहरपुर के जंगल में मिला फरीदपुर के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। ग्राम हरहरपुर के जंगल में शुक्रवार दोपहर को फरीदपुर के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर ग्राम हरहरपुर तिराहे के पास जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान फरीदपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक शव काफी दिनों पुराना है। कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें