फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पुल पर रेलिंग को तोड़ते हुए लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर बहगुल नदी पुल पर बृहस्पतिवार को लकड़ी से भरी ट्राॅली का मुसरा टूट गया। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए आधा नदी की तरफ लटक गया। हालांकि चालक समेत दो लोग बचा लिए गए। इस दौरान कुछ आधे घंटे तक पुल पर जाम लग गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम थाना भोजीपुरा के गांव घूर समसपुर निवासी साहिब शाह और साहिल अली भोजीपुरा से ट्राॅली में लकड़ी की कुट्टी भरकर मीरगंज जा रहे थे। हाईवे पर बहगुल नदी पुल पर ट्राॅली और ट्रैक्टर को जोड़ने वाला मुसरा टूट गया। मुसरा टूटते ही ट्राली ट्रैक्टर की पटिया पर गिर पड़ी, जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे से उठते हुए पुल की रेलिंग तोड़कर आधा नदी में लटक गया। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आई हैं। लोगों ने उसे बचा लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से हादसा हो गया। इससे जाम लग गया। जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें