फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौपुला पुल के पास मिला बदायूं के युवक का शव, बीमारी से मौत की आशंका

Thu, 21 May 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र में चौपुला पुल के नीचे स्थित रिक्शा स्टैंड के पास बुधवार को शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के मोहल्ला भदवारगंज निवासी खेमकरन के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली धनंजय पांडेय ने बताया कि दोपहर के समय पीआरबी 5503 को चौपुला के रिक्शा स्टैंड पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि मृतक रिक्शा चलाता था। काफी समय से बीमार चल रहा था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वह यहीं आसपास घूमता रहता था। जो मिल जाता था, वह खा लेता था। किला थाना क्षेत्र के जसौली निवासी द्रोपदी ने शव की पहचान अपने भाई खेमकरन के रूप में की है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें