फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 13 Apr 2025 10:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बारादरी थाना क्षेत्र के कांकरटोला निवासी 36 वर्षीय मुमताज खान का शव घर में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मुमताज खान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कांकरटोला निवासी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिकए पारिवारिक विवाद से परेशान होकर महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम में भी आत्महत्या के ही संकेत मिले। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन


मुमताज खान (36) का निकाह 2007 में हुआ था, उनका 17 वर्षीय बेटा भी है। बताया जा रहा है कि पति व पत्नी में काफी समय से विवाद था। इसकी वजह से महिला ने शुक्रवार रात अपने कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। सूचना पर थाना बारादरी पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने शव को पहले ही फंदे से उतार लिया था। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।

मुमताज के भाई चक महमूद निवासी फहीम खां ने बहन के पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर बारादरी थाना पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने घटना के पीछे बहनोई के एक महिला से संबंध का भी आरोप लगाया है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामला प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का है। फिर भी वजह की जांच कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें