फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly : शोहदे ने सरेराह पकड़ा किशोरी का हाथ, विरोध पर दूसरे ने फेंक दिया खौलता तेल; हत्या का प्रयास

Sun, 13 Apr 2025 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

विरोध करने पर शोहदे ने मोमोज के ठेले पर कड़ाही में खौलता तेल किशोरी पर फेंक दिया। गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम शोहदे ने सरेराह किशोरी का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर शोहदे ने मोमोज के ठेले पर कड़ाही में खौलता तेल किशोरी पर फेंक दिया। गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


  शुक्रवार शाम गांव निवासी किशोरी पड़ोसी के घर लड्डू गोपाल को लेने गई थी। लौटते समय रास्ते में नन्हे ने उसका हाथ पकड़कर रोक लिया। किशोरी ने विरोध किया तो नन्हे के साथी अंकित ने पास में खड़े मोमोज के ठेले पर कड़ाही में उबल रहे तेल को उसके ऊपर फेंक दिया।

खौलता तेल किशोरी की गर्दन और हाथ पर पड़ा तो वह झुलस गई। शोहदों ने गला दबाकर किशोरी की हत्या करने की कोशिश भी की। शोर मचने पर जब लोग जुटने लगे तो भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें