फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रक्षाबंधन पर जगह-जगह अव्यवस्थाओं से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। रक्षाबंधन के पर्व पर कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही जगह-जगह जाम लग गया। अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा खराब हाल अलीगंज और गुलड़िया में रहा। भाइयों को राखी बांधने जा रहीं बहनों को ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन

गुलड़िया गौरीशंकर में तो एंबुलेंस भी काफी समय तक जाम में फंसी रही, जबकि अन्य वाहन भी रेंग-रेंग कर चले। इसके अलावा राजपुर कलां, सिरौली, रामनगर, हरदासपुर आदि स्थान पर भी जाम के हालात बने रहे।
किसी भी रास्ते पर पुलिस की व्यवस्था नहीं थी। अलीगंज में जरूर तिराहे पर पुलिस को लगाया गया, लेकिन अलीगंज में बड़े वाहन फंसने पर पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी।
विज्ञापन

बेहतर सेवा न मिलने से बहनों का बढ़ा इंतजार, डग्गामारों ने काटी चांदी : सिरौली/नवाबगंज। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में मुरादाबाद और बरेली डिपो द्वारा बसें नहीं बढ़ाने से भाइयों को राखी बांधने जा रहीं बहनों को बसों का लंबा इंतजार करना पड़ा। इस कारण कई यात्रियों को अधिक रुपये खर्च कर डग्गामार वाहनों से सहारा लेना पड़े।
लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि मुरादाबाद, बरेली मार्गों पर निगम की बस सेवाएं त्योहार परअच्छी रहेंगी। इन रूटों पर शनिवार को घंटों इंतजार के बाद भी गिने-चुने ही बस मिले। नवाबगंज में भी डग्गामारों ने यात्रियों से दोगुने किराया वसूले। संवाद

रेहड़ी वालों ने सड़क किनारे डाला डेरा, जाम
दुनका/मीरगंज। रक्षाबंधन के पर्व के लेकर रोड और बाजारों में भीड़ उमड़ी। रोड किनारे ठेले लगाने से दुनका में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर जाम की स्थिति रही। दुनका चौकी इंचार्ज रामपाल सिंह तोमर ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें