फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर कुंदन निवड़िया निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव तीन दिन बाद शनिवार सुबह निवड़िया क्रासिंग के पास तालाब से उतराता मिला है।
गांव भगवानपुर कुंदन निवड़िया निवासी आकाश ने बताया कि उनके पिता किशनलाल छोटी बहन किरन के साथ गांव में रहते हैं। वह चारों भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं।
किरन ने उन्हें बताया कि उसके पिता छह अगस्त को मुख्यमंत्री की रैली में बरेली गए थे। लौट कर आने के बाद मोबाइल फोन घर पर रखकर क्राॅसिंग के पास धान की फसल की रखवाली के लिए कहकर गए थे। उसके बाद वह वापस नहीं आए।
शनिवार सुबह जब किशनपाल का भतीजा संजीव खेत की तरफ गया तो उसने खेत के पास तालाब में एक शव उतराता देखा। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस आशंका जता रही है कि खेत पर जाते समय पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गए होंगे। डूबने से उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद