फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिथरी चैनपुर क्षेत्र में तीन अवैध कॉलोनियों को बीडीए ने किया ध्वस्त

Sat, 04 Jul 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नक्शा पास कराए बिना ही विकसित की जा रहीं तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम सैदपुर खजुरिया में की गई। वहां अब्दुल कादिर और इस्लाम की ओर से दो हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसी गांव में अजीम उद्दीन की ओर से भी बीडीए की अनुमति के बिना अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे प्राधिकरण की टीम ने ढहा दिया।
इसके बाद बीडीए का दस्ता बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम उड़ला जागीर पहुंचा। वहां कय्यूम खान की ओर से 2500 वर्गमीटर जमीन पर और चांद बाबू की ओर से 1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं, जिसे ध्वस्त करा दिया गया। बीडीए प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले यह अवश्य जांच लें कि वह बीडीए से स्वीकृत है या नहीं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें