फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर किसान की जमीन हड़पी

Mon, 09 Mar 2026 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। किसान का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर उसकी जमीन हड़पी गई। बाद में 11 लाख रुपये में बैनामा कर दिया गया। मोहल्ला भूरे खान गौटिया निवासी तहब्बर खान ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहब्बर खान ने पुलिस को बताया कि वह बरेली के सीबीगंज में रहते हैं। फरीदपुर के गांव गोविंदपुर में उनकी जमीन थी। जब उन्होंने खतौनी निकलवाई तो घटना की जानकारी हुई। आरोप है कि एक गिरोह के सदस्यों ने तहब्बर खान का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया। सदस्यों ने खुद को वारिस बनाकर जमीन अपने नाम करवा ली।
इसके बाद उस जमीन को पंजाब के मोगा के बाग पुराना के महाला कला निवासी हरजिंदर सिंह को 11 लाख रुपये में बेच दी। उसका बैनामा करा दिया गया। बैनामा कराने के दौरान गिरोह के सदस्य ही गवाह बन गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर कई अधिकारियों से शिकायत की। न्यायिक मजिस्ट्रेट फरीदपुर के यहां भी वाद दायर किया। तहब्बर की तहरीर पर फरीदपुर थाने में आरोपियों को नामजद किया गया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि गांव गोविंदपुर निवासी शहशाह वली, करीम खां, मुईम खां के अलावा भोजीपुरा के अलीनगर निवासी अमीर अहमद खां, रम्पुरा माफी के सुल्तान खां, भमोरा के हिम्मतपुर निवासी बालक राम और पंजाब निवासी हरजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें