फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहाने के दौरान नदी में बहे चार बच्चे, तीन को ग्रामीणों ने निकाला, चौथे की तलाश जारी

Sun, 08 Mar 2026 05:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में रविवार दोपहर नदी में नहाने गए चार बच्चे पानी में बह गए। ग्रामीणों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि चौथे बच्चे का पता नहीं चला है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
नदी के किनारे मौजूद पुलिसकर्मी व ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में रविवार को गांव पनवड़िया के पास बहगुल भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। चीख पुकार सुनकर खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन बच्चों को बाहर निकाल लिया। जबकि एक 12 वर्षीय प्रवीन का पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोर जब उसे तलाश नहीं पाए तब पुलिस ने एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार से एसडीआरएफ टीम भेजने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव रहपुरा जागीर निवासी चार बच्चे प्रवीन कुमार, दीपक, बॉबी और विपिन (सभी की उम्र 10 से 12 वर्ष) अपने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव पनवड़िया के पास बहगुल और भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे जब नदी में चारों नहाने घुसे तो नदी में बहने लगे। चीख पुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे कई ग्रामीणों ने नदी में कूदकर दीपक और उसके सगे भाई विपिन, गांव के बॉबी को बचा लिया। जबकि प्रवीन कुमार नदी में बह गया।

एसडीआरएफ को बुलाया गया 
स्थानीय गोताखोर ने उन्हें तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह मय फोर्स के पहुंच गए। उन्होंने दोबारा स्थानीय गोताखोर से प्रवीन की तलाश कराई। नहीं मिलने पर एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार सिंह को सूचना करके एसडीआरएफ टीम बुलाने का आग्रह किया। मौके पर एसडीएम भी पहुंच गए। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि नदी में डूबे प्रवीन कुमार को तलाशने के लिए एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है। उधर, प्रवीन के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें