फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धनुष भंग का प्रसंग सुनकर श्रोता हुए आनंदित

Wed, 25 Jun 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। गांव खोखाय स्थित श्रीहनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को व्यास ने धनुष भंग का प्रसंग सुनाया। इस दौरान श्रोता आनंदित हो उठे।
विज्ञापन

व्यास ने बताया कि ताड़का का वध करने के बाद श्रीराम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ सीता के स्वयंवर में जनकपुरी गए। वहां राजा जनक की शर्त के अनुसार कई राजाओं ने शिव धनुष को उठाने का प्रयास किया, लेकिन हिला तक नहीं सके। इससे जनक निराश हो गए। यह देखकर ऋषि विश्वामित्र ने श्रीराम को प्रतिभाग करने के लिए कहा। श्रीराम के प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष भंग हो गया।
विज्ञापन

पुजारी नारायण दास, राजू, राम मूर्ति सहित गांव सहुआपुर, रामपुर और खोखाय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें