फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कार लेकर लूट करने निकले थे दोनों

Tue, 24 Jun 2025 11:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में वजीरगंज थाना पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाश लूटपाट के इरादे से इको कार से निकले थे। गिरफ्तार बदमाश बरेली और पीलीभीत जिले के हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि सोमवार रात वजीरगंज थाना पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को आवंला-बिसौली मार्ग पर भवानीपुर तिराहे के पास एक कार रास्ते से हटकर आड़ में खड़ी दिखाई दी। इस पर पुलिसकर्मी चेकिंग के लिए कार के पास जा रहे थे। इसी बीच कार के पास खड़े बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इससे बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिमसें दो बदमाश पैर में गोली लगने के बाद घायल होकर जमीन पर गिर गए। 

यह भी पढ़ें- UP Weather: बरेली में झमाझम बारिश, नाले उफनाए... सड़कों पर जलभराव; तीन दिन तक यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन


दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली 
पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम किशोर कश्यप पुत्र नन्हें लाल कश्यप निवासी रोधी थाना सुभाषनगर बरेली और प्रेमपाल पुत्र भगवान स्वरुप निवासी गांव निजामपुर मंडी थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत बताए। प्रेमपाल के दाहिने पैर में और किशोर कश्यप के बाएं पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने स्वीकार किया है कि वह लूटपाट करने के इरादे से भवानीपुर तिराहे के पास कार के साथ खड़े थे। बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, एक कार बरामद की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें