फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाजे रे मुरलिया बाजे... पर झूम उठे श्रोता

Mon, 10 Aug 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार को कृष्ण भक्ति के मधुर सुरों में समर्पित संगीतमय आराधना कार्यक्रम सुरों के श्याम का आयोजन हुआ। इसमें रिद्धिमा के गायन गुरुओं और उनके शिष्यों ने भगवान कृष्ण को समर्पित अपने गीतों से भक्ति रस की सरिता में सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ गीत ‘जमुना किनारे मोरा गांव’ से हुआ। इसे अपने सुर मधुर स्वरों में गायन गुरु प्रियंका ग्वाल और रजनी अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। गायन के विद्यार्थी काव्या, जारा और चंदन ने ‘राधा कैसे न जले’ गीत को अपनी आवाज देकर भगवान कृष्ण के प्रति राधा के उलाहनों की कहानी सुनाई। वाद्ययंत्र गुरु पवन भारद्वाज ने ‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन’ को प्रस्तुत कर वाहवाही हासिल की। वहीं गीत ‘बाजे रे मुरलिया बाजे’ को गुरुजनों और शिष्यों ने एक साथ प्रस्तुत कर समा बांध दिया और श्रोता झूम उठे।
इसी तरह गायन गुरु सात्विक मिश्रा, गुरु प्रियंका ग्वाल, विद्यार्थी आदित्य, अंशुमा, श्रेया गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अरुणा गंगवार ने किया। इस दौरान एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, उषा गुप्ता, डाॅ. एमएस बुटोला, डाॅ. प्रभाकर गुप्ता, डाॅ. अनुज कुमार, डाॅ. शैलेश सक्सेना, डाॅ. रीता शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें