फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेंथा व्यवसायी के हमलावरों ने कोर्ट में डाली आत्मसमर्पण की अर्जी

Fri, 10 Apr 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। मेंथा फैक्टरी के मलिक व निर्यातक पर 15 दिन पहले दबंगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन एक आरोपी को ही जेल भिजवा सकी। सात आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली है। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

बरेली के रामपुर बाग निवासी ऋषभ जैन ने 26 मार्च को फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी राधेश्याम को बताया था कि सथरापुर रोड पर केल्विन नेचुरल मिंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से उनकी इंडस्ट्री है। वह 26 मार्च की शाम वहां से घर जा रहे थे। रास्ते में सथरापुर की शराब दुकान के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली लगाकर गांव निवासी पप्पू व संजीव ने अपने छह साथियों संग उनको रोक लिया। उनकी कार पर हमला कर दिया। कार के शीशे टूट गए। उन्हें व उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। सिर पर लोहे की रॉड लगी।
आरोप है कि पप्पू यादव व संजीव ने उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला किया था। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपियों में से सुमित को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। ऋषभ जैन का कहना है कि सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास तो कर रही है, लेकिन आरोपियों ने कोर्ट में हाजिर होने के लिए अर्जी डाली है।
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि ऋषभ जैन की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी थी। इसमें से एक आरोपी सुमित पर कार्रवाई हो चुकी है। बाकी आरोपियों ने कोर्ट में हाजिर होने के लिए अर्जी लगाई है। इसकी रिपोर्ट फरीदपुर पुलिस से तलब की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें