फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हमलावरों ने बनाया चकरघिन्नी, अब रुद्रपुर गई पुलिस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में अपराधी बेहद शातिर निकले। वह रात में बाइक को कभी इधर तो कभी उधर घुमाते रहे। अब शीशगढ़ से बिलासपुर की दिशा में जाती वैसी ही बाइक का पता लगा है। पुलिस की एक टीम अब रुद्रपुर रवाना की गई है।
विज्ञापन

चौपुला के पास स्थित अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर 11 व 12 सितंबर की रात फायरिंग की गई थी। इसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा व गोल्डी बरार गैंग ने सोशल मीडिया पर ली तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने अब तक ढाई हजार सीसी कैमरों की फुटेज चेक की। आसपास के सभी टोल प्लाजा के 48 घंटों की रिकाॅर्डिंग की भी पुलिस पड़ताल कर चुकी है। एसटीएफ की बरेली, लखनऊ और मेरठ यूनिट अपने स्तर से जांच में जुटी हैं, बावजूद अभी तक हमलावरों को ट्रेस नहीं किया जा चुका है। अभी तक भोजीपुरा तक आरोपियों के जाने की लोकेशन ट्रेस हुई थी। अब पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी है।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम के मुताबिक एक बिना नंबर अपाचे बाइक शीशगढ़ से बिलासपुर (रामपुर) रोड पर जाती दिख रही है। भागते वक्त बाइक ने कई यूटर्न लिए हैं और फिर उसी रास्ते पर आगे बढ़ गई है। पुलिस के मुताबिक ये रास्ता आगे रुद्रपुर (उत्तराखंड) जा रहा है। इसलिए ज्यादा संभावना है कि हमलावर रुद्रपुर गए हो। एसएसपी ने सर्विलांस व साइबर सेल से मिले इनपुट के बाद एक टीम रुद्रपुर रवाना की है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
दिल्ली से मिला इनपुट...कभी सीधी डगर नहीं जाता गोल्डी गैंग
- एसएसपी के निर्देश पर दिल्ली गई एक टीम वहां इस तरह के गैंग की गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं जुटा रही है। वहीं से इनपुट मिला है कि गोल्डी या लॉरेंस के गिरोह के सदस्य घटना करने के बाद सीधे रास्ते पर वापस नहीं लौटते हैं। वह भागने के लिए जगह भले ही चिह्नित रखते हो, लेकिन रास्तों का बदलाव करते रहते हैं। ऐसा इसलिए भी करते हैं ताकि सीसीटीवी कैमरों की पकड़ में न आ सकें। इसी पैटर्न के मिलने के बाद पुलिस ने भोजीपुरा से सीधे बहेड़ी नैनीताल रोड पर सर्च करना छोड़कर दूसरे संपर्क मार्गों पर जांच की और रुद्रपुर की दिशा का सुराग मिल सका।

वर्जन
- हमलावरों के जाने के रास्ते को लेकर कुछ नए तथ्य मिले हैं। इन पर भी काम किया जा रहा है। दूसरे प्रदेशों में गई टीमों से भी इनपुट मिल रहा है। हालांकि अभी ठोस नतीजा नहीं निकला है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें