फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजामत की दुकान पर सियासत करेली में मारपीट और पथराव

विज्ञापन
करेली में पथराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दो गिरफ्तार, हज्जाम पर भी लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट

बरेली। सुभाषनगर के गांव करेली में हज्जाम की दुकान पर गांव की प्रधानी के चुनाव की सियासत इस कदर गरमाई कि दो पक्षों में मारपीट के बाद नौबत पथराव तक पहुंच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हज्जाम के खिलाफ भी लॉकडाउन तोड़ने और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

करेली में हजामत की दुकान चलाने वाले रिजवान के मुताबिक गांव के कुछ युवकों ने उससे जिद करके दुकान खुलवा ली थी। दुकान पर भीड़ बढ़ी तो दो अलग-अलग समुदायों के लड़कों में प्रधानी के चुनाव पर बहस शुरू हो गई। एक पक्ष ने दावा किया कि प्रधानी का चुनाव उन्होंने अपनी ताकत से जिताया है तो दूसरा पक्ष इसे ऐन वक्त पर बेईमानी का नतीजा बताने लगा। इसी बहस के दौरान विल्सन ने आमिर को तमाचा मार दिया। इसके बाद आमिर और उसके साथी विल्सन पर टूट पड़े। इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट होने लगी और भगदड़ मच गई। दोनों ओर से पथराव भी किया गया।
सूचना पर पुलिस पहुंची तो हंगामा करने वाले फरार हो गए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने आमिर और अहमद को पकड़ लिया जबकि विल्सन और उसके साथी भाग निकले। इंस्पेक्टर ने बताया कि हज्जाम के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

भीम आर्मी ने किया ट्वीट

करेली के विवाद को लेकर भीम आर्मी की ओर से बरेली पुलिस और एडीजी को ट्वीट कर गांव के खास वर्ग पर प्रधान पक्ष के हमले की बात कही गई। कहा गया कि करीब डेढ़ सौ लोगों ने कुछ परिवारों को घेर रखा है। इस मामले में तत्काल कार्रवाई न की गई तो भीम आर्मी आंदोलन करेगी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि समुदायों के विवाद जैसी बात नहीं थी। कुछ खुराफातियों ने मारपीट करके माहौल खराब करने की कोशिश की। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें