फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पास अब कपड़े की दुकान आग से हुई राख

विज्ञापन
दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

देर रात लगी आग का सुबह चला पता, दमकल ने मुश्किल से पाया काबू

बरेली। इस्लामियां इंटर कॉलेज मार्केट में बच्चों के कपड़ों की दुकान में बीती रात आग लग गई। कई घंटे बाद पता लगने से काफी नुकसान हो गया। दो दमकल गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कृष्णापुरी निवासी सौरभ कपूर की दुकान में रात के अंतिम पहर किसी वजह से आग लग गई। सुबह करीब छह बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और लपटें निकलती देखीं तो सौरभ को खबर दी। सौरभ ने तत्काल ही पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए। तब तक मार्केट के कई व्यापारी मौके पर आ चुके थे। काफी मशक्कत से दमकल स्टाफ ने दुकान का शटर खोला और फिर करीब एक घंटे बाद दो दमकल गाड़ियां आग पर काबू पा सकीं। एफएसओ रवीश कुमार ने बताया कि दुकानदार ने कई लाख के नुकसान की बात कही है। बता दें कि पिछले दिनों कुमार सिनेमा के पास प्लास्टिक फर्नीचर की कई दुकानें जल गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें