फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल की जंग को सज गई सेना

Sat, 30 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
बीपीएल
विज्ञापन
अमर उजाला के सहयोग से आयोजित फ्यूचर बरेली प्रीमियर लीग (बीपीएल) के लिए सेना सज गई है। मैदान में उतरी टीमों ने 30 हजार प्वाइंट के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया। सबसे महंगे अंक ाें के खिलाड़ी अभिषेक द्विवेदी, एमएस रावत और सैफुद्दीन रहे। इन्हें रिगालिया इंफ्रा, सिटी फ्रै श और फॉक्सवेगन द्वारा खरीदा गया है। ट्रॉफी की लांचिंग भी की गई। 
विज्ञापन

राजेंद्रनगर स्थित एक होटल में शुक्रवार को बीपीएल निलामी पार्टी में शहर के तमाम क्रिकेटर शामिल हुए। इनको खरीदने के लिए टीमों के मालिकों में होड़ रही। शाम 4 बजे से प्वाइंट के आधार पर टीम का निर्धारण किया गया। सभी टीमों ने 15- 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया है। अभिषेक द्विवेदी को रिगालिया ने 7100 अंक में, एमएस रावत को सिटी फ्रैश ने 6500 अंक में और सैफुद्दीन को फॉक्सवैगन ने 6200 अंक में खरीदा। सभी मैच फ्यूचर इंस्टीट्यूट में खेले जाएंगे। मैच सफेद लेदर की गेंद से हाेंगे और सभी खिलाड़ी रंगीन ड्रेस पहनेंगे। निलामी पार्टी का संचालन विदित कुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हरीश अनेजा ग्रुप के एमडी प्रणव अनेजा ने हरीश अनेजा ट्रॉफी को लांच किया। कार्यक्रम में फ्यूचर इंस्टीट्यूट के मुकेश गुप्ता, ओम रेजीडेंसी के हरदीप सिंह, हरीश अनेजा ग्रुप के अमरपाल सिंह रॉम्पी, क्रिकेट कोच ओम प्रकाश कोहली, अरिहंत कम्युनिकेशन से राजन जैन, ब्रोसिड से सुनीता भाबरी शामिल रहे। 
विज्ञापन

- बीपीएल की सेना 
टीमें                          प्रमुख 
मारिया डे हंटर टीम     शकील कुरैशी
फॉक्सवेगन डेजलर्स     नवनीत अग्रवाल
शेर ए पंजाब                नीशू 
सिटी फ्रेश बुल्स        शुभम रस्तोगी 
वेलोसिटी रॉकर्स        संतोष चौहान 
रगालिया रॉयल्स        रवि सैनी 
द शो स्टापर्स            राजा चावला  
सर्व विद्या अचीवर्स    आशीष पटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें