फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आनंद विहार-जोगबनी विशेष ट्रेन के फेरों को दिया विस्तार आनंद विहार से शनिवार और जोगबनी से रविवार को होगा संचालन

Sat, 18 Apr 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन अब 12 जुलाई तक चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, 04008 आनंद विहार-जोगबनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह गाड़ी आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8:30 बजे चलने के बाद दोपहर एक बजे बरेली आएगी और अगले दिन अपराह्न तीन बजे जोगबनी पहुंचेगी।
विज्ञापन

04007 जोगबनी-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार जोगबनी से शाम 6:30 बजे चलने के बाद दूसरे दिन रात 8:30 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन तड़के तीन बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
ढंडारी कलां स्टेशन पर नौ ट्रेनों के ठहराव को सितंबर तक विस्तार

बरेली। रेल प्रशासन ने परिचालन संबंधी कारणों से नौ ट्रेनों का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव सितंबर तक बढ़ा दिया है। पहले इन गाड़ियों को लुधियाना स्टेशन पर ठहराव दिया गया था। बाद में इसे ढंडारी कलां स्टेशन पर स्थानांतरित किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 22474 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस और 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस के ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव को सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें