फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस आंबेडकर को पढ़ने नहीं दिया उसे आज दुनिया पढ़ रही : प्रो. आशुतोष

Wed, 15 Apr 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. केपी सिंह व कुलसचिव हरीश चंद ने विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में स्थित आंबेडकर चेयर का उद्घाटन कर किया। मुख्य वक्ता प्रो. आशुतोष प्रिय ने कहा कि जिस आंबेडकर को पढ़ने नहीं दिया गया, आज हर व्यक्ति उन्हें पढ़ रहा है। डॉ. आंबेडकर चेयर के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. कामिनी विश्वकर्मा की पुस्तक डॉ. बीआर आंबेडकर ए ग्रेट वॉरिअर ऑफ सोशल जस्टिस का विमोचन भी किया। इस अवसर पर हरमोहन वर्मा, प्रो. अर्चना गुप्ता, प्रो. अनीता त्यागी, प्रो. शोभना सिंह, डॉ. विजय सान्याल, डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ. विमल कुमार व अन्य मौजूद रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. विनीता ने किया। डॉ. विनीता ने राष्ट्र निर्माण में आंबेडकर के योगदान और उनके किए गए सामाजिक सुधारों की चर्चा की। संवाद
विज्ञापन



जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन

रिठौरा। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर नगरवासियों ने उसको नमन किया। आंबेडकर पार्क में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, चेयरमैन शकुंतला देवी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। चेना मुरारपुर में एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। गांव चावड़ में गुरु अशोक मित्र बुद्ध विहार पर डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सभासद ओमप्रकाश प्रजापति, सूर्य प्रकाश शर्मा, कमलेश गंगवार, मनोज कुमार, एडवोकेट भगवत सरन साहू, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

फोटो -



असमानता को समाप्त करने का डाॅ. आंबेडकर ने किया काम

बरेली। महानगर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कही कि डॉ. आंबेडकर ने समाज में व्याप्त असमानता को समाप्त करने, महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा दलित व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, डॉ. मेहंदी हसन, विनोद कुमार, महेंद्र पाल गंगवार, तबस्सुम खान, फिरदौस खान, फरहीन खान, शुभम मलिक आदि मौजूद रहे। बरेली महानगर और ओबीसी कांग्रेस ने संयुक्त रूप से आंबेडकर जयंती प्रेमनगर धर्मकांटा बरेली कार्यालय पर मनाई गई l इस मौके पर पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बंशीधर गंगवार, साजिद अब्बासी आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन


बाबा साहब ने दिलाया सम्मान से जीने का अवसर : शमीम सुल्तानी

फोटो-
बरेली। सपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि देश के लिए संविधान का निर्माण, हिंदू कोड बिल और महिलाओं के अधिकारों के लिए कानून बनाने का काम बाबा साहब ने किया था। बाबा साहब ने सम्मान से जीने का अवसर दिलाया। कार्यक्रम के बाद कई पक्षियों को पिंजरे से आजाद कर बाबा साहब को याद किया। भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, राजेश अग्रवाल, इंजीनियर अनीस अहमद, संजीव सक्सेना, अरविंद यादव, दिनेश यादव, राजेश मौर्या, समयुन खान व रामप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

फतेहगंज पश्चिमी। आंबेडकर जयंती पर कस्बा और गांव कुरतरा में शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे में विधायक डीसी वर्मा समेत भाजपाइयों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुरतरा में शाम 4:00 बजे दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। लोधीनगर चौराहा और मोहल्ला नौगमा होते हुए आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुई। गांव सोरहा, ठिरिया खेतल, मीरापुर, धनेटा आदि में भी जयंती मनाई गई। संवाद

फोटो -



बाबा साहब का जीवन हमें राष्ट्र सेवा की देता है प्रेरणा : रश्मि पटेल



संवाद न्यूज एजेंसी



बरेली। जिला पंचायत कार्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का संघर्षमय जीवन आज भी हमें कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रतिनिधि प्रशांत पटेल अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिसोदिया व समस्त कार्यालय स्टाफ के लोग उपस्थित रहे। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने टीम के सदस्यों के साथ कोतवाली स्थित आंबेडकर जयंती मनाई। इस दौरान डॉ सीताराम राजपूत, निक्की वर्मा, डॉ. कासिमुद्दीन, हाजी साकिब रजा खां आदि मौजूद रहे। संवाद







फोटो -



अपना दल कमेरावादी के बरेली महानगर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुभाष पटेल ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें प्रेरणा लेकर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश देता है। मंडल अध्यक्ष आनंद मोहन पटेल, महानगर अध्यक्ष नितिन गौड़, विधि मंच के प्रदेश महासचिव गजेंद्र पटेल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आशा गंगवार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष सादाब एजाज आदि मौजूद रहे।







फोटो -



सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भारतेंदु सिंह सोनकर के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में गगनदीप सोनकर, सूरज सोनकर, अजय राजपूत, मोहित जाटव, सुरेश कश्यप, शक्ति सिंह, रवि सागर, रिजवान हुसैन आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट ने बाबा साहब के जीवन पर चर्च की। राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, संरक्षक जेआर गुप्ता, भारतेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, अतुल सक्सेना, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें