फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी दफ्तर का घेराव करने को भाकियू ने भरा दम तो घबराया प्रशासन

विज्ञापन
अध्यादेश का विरोध करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

चौकी चौराहे पर ही ज्ञापन लिया, शाम तक लगी रही किसानों की भीड़
विज्ञापन

भाकियू नेता व सैन्य अफसर बेटे के खिलाफ चार्जशीट में दोबारा विवेचना कराने का आश्वासन मिला तो लौटे

बरेली। अपने संगठन के नेता और उनके सैन्य अफसर बेटे के खिलाफ पारिवारिक विवाद में चार्जशीट लगाने के खिलाफ भाकियू ने बुधवार को एडीजी दफ्तर के घेराव का ऐलान किया तो पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। पूरे दिन दामोदर स्वरूप पार्क को छावनी बनाए रखा गया। बाद में एसएसपी ने दोबारा विवेचना कराने का आश्वासन दिया तो किसान बिना घेराव किए लौट गए। जाने को वाहन न मिल पाने से देर शाम तक कई किसान दामोदर स्वरूप पार्क में बैठे थे।
भाकियू भानु गुट की ओर से सैकड़ों किसान बुधवार दोपहर दामोदर स्वरूप पार्क पर एकत्र हो गए। मंडल अध्यक्ष चौधरी सुखवीर सिंह के नेतृत्व में आए किसानों ने इज्जतनगर पुलिस पर दबाव के चलते गलत तरह से चार्जशीट लगाने का आरोप लगाया। बताया कि शाहजहांपुर के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम किशोर अग्निहोत्री रिटायर सूबेदार मेजर हैं। उनका बेटा गौरव अग्निहोत्री भी सैन्य अफसर है। एक प्रभावशाली परिवार की बेटी से गौरव की शादी हुई थी। दोनों में मतभेद हो गए तो श्याम किशोर ने इन्हें अपना बरेली का आवास रहने को दे दिया। बावजूद किसी न किसी वजह से झगड़ा बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 16 दिसंबर 2019 को गौरव की पत्नी ने ससुराल वालों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस मामले में री-मेडिकल के लिए प्रयास किए लेकिन इज्जतनगर पुलिस ने सुनवाई न की। महिला विवेचक पर मदद के नाम पर हाईकोर्ट जाने के लिए टिकट बुक कराने व वकील के नाम पर खर्चा लेने का भी आरोप लगाया। बावजूद इंस्पेक्टर व विवेचक पर तीन अन्य नाम बढ़ाकर चार्जशीट दाखिल करने का आरोप लगाया। कहा कि निष्पक्ष विवेचना न होने तक वह नहीं हटेंगे। इस पर सीओ सिटी व कोतवाल ने इन्हें समझाकर चौकी चौराहे पर ही ज्ञापन ले लिया। बाद में इनकी एसएसपी व अन्य अधिकारियों से बात कराई। एसएसपी ने कहा कि वह पत्रावली दिखवाएंगे। इस मामले में जरूरत के मुताबिक दोबारा विवेचना भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें