फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला में तहसीलदार रहा है आरोपी सेवानिवृत्त तहसीलदार राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। फर्जी खाद्य निरीक्षक बनकर उगाही करने वाला सेवानिवृत्त तहसीलदार बरेली के थाना सुभाषनगर स्थित सर्वोदय नगर निवासी राजीव उपाध्याय शामिल है। वह वर्ष 2012 में आंवला में ही तहसीलदार रहा है और उसके बाद सेवानिवृत्त हो गया था। कानपुर से 2023 में रिटायर हुए थे। इससे पहले रायबरेली भी रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी राजीव के साथी मुकेश यादव, सुनीत उपाध्याय और सुभाष रजनेश कुमार से पूछताछ की। तो उन्होंने बताया कि वह काफी समय से यह काम कर रहे है। पुलिस को राजीव उपाध्याय के पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल भी मिली। पूछताछ में पता है कि राजीव सुनीत का बहनोई है, बाकी दोनों लोग सुनीत के दोस्त हैं।
विज्ञापन

राजीव की हालत काफी खराब बताई गई, वह हृदय रोगी है और स्टंट भी पड़ चुके हैं। इसलिए पुलिस ने उसे हवालात में नहीं बैठाकर बाहर ही पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें