फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विधानसभा चुनाव से पहले बरेली रेंज में 109 निरीक्षकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों के मद्देनजर बरेली रेंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीआईजी बरेली रेंज मुनिराज जी. ने परिक्षेत्र के चार जिलों बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में तैनात 109 निरीक्षकों व 40 दरोगाओं के अंतर जनपदीय तबादले किए हैं। माना जा रहा है कि गंगा स्नान बाद इन्हें रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बरेली से सबसे अधिक 40 निरीक्षकों व 11 दरोगाओं को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इनमें 17 शाहजहांपुर, 13 बदायूं और 10 पीलीभीत गए हैं। बरेली में दूसरे जिलों से 20 निरीक्षकों को नई तैनाती मिली है। बदायूं से आठ और पीलीभीत से 12 निरीक्षक बरेली पहुंचे हैं।
बदायूं जिले से 26 निरीक्षकों व नौ दरोगाओं का स्थानांतरण किया गया है। पीलीभीत से 19 निरीक्षकों व पांच दरोगाओं को दूसरे जिलों में भेजने का आदेश हुआ है। शाहजहांपुर से 24 निरीक्षक व 15 दरोगा दूसरे जिलों में भेजे गए हैं। तबादला सूची के मुताबिक शाहजहांपुर में सबसे अधिक 30 निरीक्षक पहुंचेंगे। इनमें बरेली से 17, बदायूं से 11 और पीलीभीत से दो निरीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन



- नियमानुसार निर्वाचन आयोग चुनाव से पहले ज्यादा समय से जिलों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को हटाकर दूसरी जगह भेजता है। हमने उसी प्रक्रिया को अपने स्तर से पहले ही पूरा करने का प्रयास किया है। संबंधित जिलों के कप्तान अपने जिलों की स्थिति के हिसाब से इन्हें रिलीव करेंगे। - मुनिराज जी., डीआईजी रेंज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें