फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोर से फोन छीनने के आरोपी भी निकले नाबालिग

Tue, 09 Jun 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने किशोर से मोबाइल फोन और नकदी छीनने की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। इस मामले में दो बाल अपचारियों को पुलिस ने पकड़ा तो उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और 2500 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से उन्हें किशोर सदन भेजा गया है। दोनों के विरुद्ध पहले से एक-एक अभियोग पंजीकृत है।
विज्ञापन

छह जून को खजुरिया जुल्फिकार गांव निवासी फैजान (15) गाजियाबाद से काम करके घर लौट रहा था। वह श्यामगंज से एक टेंपो में बैठकर खजुरिया जुल्फिकार गांव के पास पहुंचा। तभी टेंपो चालक व उसके साथ बैठे दूसरे लड़के ने फैजान की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। उसके हाथ से 3,220 रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इज्जतनगर थाने में छिनैती का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर दोनों बाल अपचारियों को पकड़ लिया गया।
बहन के नाम पर है टेंपो, आरोपी बोले- मजाक में की घटना
पूछताछ के दौरान 17 साल के आरोपी ने बताया कि वह रात में टेंपो चलाता है। टेंपो उसकी बहन के नाम पर है। रात में ज्यादा कमाई हो जाती है। उस दिन उसका 16 साल का दोस्त भी साथ था जो पकड़ा गया है। बताया कि फैजान उनसे भी छोटा था। रात में जब वह उतरा और जेब से फोन निकाला तो उन लोगों को फोन अच्छा लगा। तब उन्होंने फैजान से फोन व उसकी जेब में मौजूद रुपये भी छीन लिए। उसके हिस्से में 2,220 रुपये आए थे, जिसमें से 720 रुपये खर्च कर दिए गए थे। दूसरे किशोर ने बताया कि वह साथी के कहने पर घटना में शामिल हुआ था। उसके हिस्से में 1,000 रुपये आए थे, जिसमें से 50 रुपये खर्च हो गए थे। बरामदगी के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें