फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 20 साल से चल रहे कब्जे के विवाद को सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को हो गया था विवाद, रास्ते को लेकर कराया समझौता
विज्ञापन

दुनका। मीरगंज की ग्राम पंचायत बलेही पहाड़पुर के मजरा रेतीपुरा में मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर 20 साल से चल रहे विवाद को पुलिस ने शनिवार को सुलझा दिया है। थानाध्यक्ष शाही धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने दोनों पक्षों को बैठाकर रास्ते को लेकर समझौता करा दिया है।

गांव के छेदालाल, भूपराम, वीरपाल सहित दर्जनों लोगों ने 27 अगस्त को डीएम से मंदिर की जगह पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी तो 29 अगस्त को राजस्व टीम और पुलिस मौके पर पैमाइश को पहुंचीं तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने समझाकर पैमाइश कराई तो इसके बाद रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को थानाध्यक्ष शाही धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने दोनों पक्षों को शाही थाने बुलाया। आपस में बातचीत के जरिए गांव के रामपाल और सोमपाल को पांच फुट जगह मंदिर और पांच फुट दूसरे खेत से रास्ता बनवा दिया। इससे दोनों पक्ष सहमत हो गए। 20 साल पुराना विवाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शाही धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि काफी देर समझाने के बाद दोनों पक्ष दस फिट रास्ते पर तैयार हो गए। पुलिस को भेजकर रास्ता बनवाकर लिखित में समझौता करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें