फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरीः कपड़ा व्यापारी को ब्लैक फंगस, लखनऊ में चल रहा उपचार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में ब्लैक फंगस का एक मामला सामने आया है। रेडीमेड कपड़ा व्यापारी गजेंद्र जैन इलाज के दौरान लखनऊ में इसकी चपेट में आए थे। अब उनका इलाज लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अब सेहत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवपुरी निवासी नरपत जैन ने बताया कि बेटे गजेंद्र को 21 अप्रैल को कुछ दिक्कत महसूस हुई। फिर 25 अप्रैल को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इस पर छोटा बेटा उसे जिला अस्पताल लेकर गया। मगर, बेड और ऑक्सीजन न मिलने कर कारण गजेंद्र को लखनऊ ले जाकर अटरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ दिन बाद कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन इस दौरान अचानक आंख, दांत, कान में दर्द होना लगा। इसका इलाज शुरू हुआ, लेकिन फायदा न होने पर गोमतीनगर के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। नरपत जैन ने बताया कि पहली बार की एमआरआई में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ। मगर, जब दोबारा एमआरआई कराया गया तो ब्लैक फंगस होने की जानकारी लगी। फिलहाल बेटे का इलाज वहीं पर चल रहा। अब पहले से फायदा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें