फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षाः तीन सॉल्वर आने की थी सूचना एसटीएफ ने बिछाया था जाल

विज्ञापन
demo photo - फोटो : pixabay
विज्ञापन
पेपर लीक होने की भी उड़ी अफवाह, सॉल्वर भी नहीं आए
विज्ञापन

बरेली। शिक्षक पात्रता परीक्षा में बरेली में भी तीन सॉल्वर के आने के इनपुट मिले थे और एसटीएफ ने इनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा रखा था। मगर परीक्षार्थियों से तालमेल न बन पाने के चलते सॉल्वर बरेली नहीं आए।
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, रविवार को आयोजित टीईटी परीक्षा में बरेली में भी तीन सॉल्वर के बैठने का इनपुट मिला था। सूचना मिलने पर एक टीम उनके पीछे लगी हुई थी और लगातार उनकी बातचीत सुन रही थी। बताया जाता है कि ये सॉल्वर बिहार के थे और मुरादाबाद व बरेली के छात्रों के संपर्क में थे। कुछ दिन पहले तक इनकी बात होती रही और एसटीएफ लगातार उसकी निगरानी कर रही थी मगर तीन-चार दिन पहले सॉल्वर और परीक्षार्थियों के बीच बात होनी बंद हो गई। फिर भी एसटीएफ रविवार सुबह तक उनकी तलाश में परीक्षा केंद्रों के आसपास डेरा डाले रही मगर वे परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे। हालांकि पेपर लीक होने की सूचना के बीच बरेली में भी इस तरह की अफवाह उड़ी लेकिन कहीं भी इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों लीक हुआ था डीएलएड का पेपर
सितंबर माह में डीएलएड (डिप्लोमा इन ऐलीमेंट्री एजूकेशन) का गणित विषय का पेपर परीक्षा से आधा घंटे पहले ही लीक हो गया था। इस मामले में बदायूं के कस्बा उसावां के मोहल्ला धीमरान में रहने वाले शाहनूर को गिरफ्तार किया गया था। उसने ही व्हाट्सएप पर यह पेपर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराया था। यह पेपर उसने दो-दो हजार रुपये में बेचा था। इस मामले में प्रयागराज के दो और बदायूं का एक आरोपी अब भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें