नवाबगंज फोटो 2 सेंथल में सड़क पर लड़ते सांड
सेंथल। कस्बे के मुख्य मार्ग पर सोमवार को दिन में दो सांड़ आपस में भिड़ गए, जिससे मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराकर जान बचाई।
कस्बे में काफी संख्या में गोवंशीय पशु घूम रहे हैं। कस्बे में सार्वजनिक जगह पर आए दिन छुट्टा पशु भिड़ जाते हैं। सोमवार दोपहर दो सांड़ों के बीच लड़ाई शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे तक चलती रही। इस दौरान दोनों सांड़ बाजार में एक दूसरे के पीछे भागते रहे। इससे लोग दहशत में रहे। सांड़ों के बीच लड़ाई के चलते सड़क किनारे लगी दुकानों का सामना भी गिर गया। वहीं, सड़क किनारे खड़ी दो बाइकें भी इनकी चपेट में आकर गिर गईं। सांड़ लड़ते-लड़ते दुकानों में घुसे तो दुकानदारों ने शटर गिराकर अपने आप को बचाया। व्यापारियों ने किसी तरह पशुओं को वहां से भगाया। संवाद