फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव : कार्यक्रम में पथराव, एक बच्चा घायल, गांव में पुलिस तैनात

विज्ञापन
पथराव के बाद घायल बच्चा। - फोटो : kathua
विज्ञापन
हाफिजगंज। गांव दुआवट में आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पथराव कर दिया गया, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया। इससे गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नवाबगंज स्थित सीएचसी भेजा है। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दुआवट निवासी नेमचंद्र ने बताया कि उनके गांव में तय जगह पर बाबा साहेब की जयंती मनाई जा रही थी, जहां पर उनका 12 वर्षीय पुत्र सतीश भी था कि तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक ईंट उनके पुत्र के सिर में लग गई, जिससे उसका सिर फट गया। पथराव के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने वहां से भाग कर जान बचाई।
नेमचंद्र ने थाने पर जाकर दूसरे पक्ष पर पथराव करने, जाति सूचक गालियां देते हुए गांव से भगाने की धमकी देने का अरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


डीजे के साथ शोभायात्रा न निकलने से लगाया जाम
अधिकारियों ने मांग मानी तो ग्रामीणों ने दो घंटे बाद खोला जाम
भमोरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर डीजे के साथ शोभायात्रा न निकालने देने से गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों में नोकझोंक भी हुई। सहमति मिलने पर दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान राहगीरों को परेशानी हुई।
सीओ व एसडीएम के साथ प्रभारी निरीक्षक भमोरा ने कटका रमन, हिम्मतपुर, रामपुर कांकर के ग्रामीणों के साथ बैठक कर दो दिन पूर्व नई परंपरा न डालने की हिदायत देते हुए शनिवार को बैठक की थी। सोमवार को ग्रामीण रामपुर, कांकर, श्यामपुर और बल्लिया में डीजे के साथ शोभायात्रा निकालने की जिद करने लगे। पुलिस के मना करने पर ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए बल्लिया चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ नितिन कुमार ने सहमति दी, तब ग्रामीण पीछे हटे। शोभायात्रा में संपन्न होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। संवाद

पुलिस-प्रशासन ने बिना अनुमति निकलवा दी शोभायात्रा
सेंथल। बाबा साहेब की जयंती पर ग्राम अहमदाबाद में निकाली जा रही शोभायात्रा को पहले तो पुलिस ने अनुमति न होने के चलते रोक दिया, लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद बिना अनुमति के ही शोभायात्रा निकलवा दी गई।
आयोजकों द्वारा बाबा साहेब की जयंती पर सोमवार को ग्राम अहमदाबाद में शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी गई थी। अनुमति नहीं मिली तो आयोजकों ने बिना अनुमति के ही शोभायात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी, जिसे पुलिस ने रुकवा दिया। दोपहर दो बजे क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई। आयोजक भाजपा नेता राजू ने बताया कि उत्तरी बारात घर से शोभायात्रा निकाली गई है। इस दौरान राकेश फौजी, राजेश सागर, धर्मपाल आदि मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि हर वर्ष शोभायात्रा निकाली जाती है।
कोई शोभायात्रा नहीं निकाली गई : सीओ
इस मामले में सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि गांव में कोई भी शोभायात्रा नहीं निकली गई है। हर वर्ष बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्मोत्सव मनाया जाता है। यदि शोभायात्रा निकल गई है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें