नवाबगंज फोटो 3 मृतक अजय प्रकाश का फाइल फोटो
- फोटो : kathua
नवाबगंज। दो दिन से लापता युवक का शव सोमवार को नदी में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम पसर गया।
थाना क्षेत्र के हरदुआ किफायतुल्ला गांव का 21 वर्षीय अजय प्रकाश पुत्र मुरारीलाल 12 अप्रैल की शाम घर से कहीं लापता हो गया। रात तक घर नही लौटा तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। सोमवार की शाम को लोगों ने बिजौरिया रेलवे स्टेशन मार्ग पर पनघैली नदी के पुल के नीचे एक शव पड़ा देखा। इससे वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर उसकी पहचान कराई। इस मामले में कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए बरेली भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद