सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी को भी बुला लिया। दोनों ने कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। कस्बे के नदीम, हसन, मिराज उद्दीन, असलम, बाबू आदि ने संयुक्त तहरीर दी है।
सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़के ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने संज्ञान लेकर कस्बे का महौल खराब होने से बचा लिया। तहरीर मिल गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। कार्रवाई की जा रही है।