फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, 12 ब्लॉकों की टीमें हैं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूर्नामेंट के प्रथम दिन, प्रतियोगिता में खेले गए छह मुकाबले
विज्ञापन



बरेली। फिट इंडिया टीचर गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित ग्लोरी कप शिक्षक टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले मैच में शेरगढ़ ने क्यारा को छह विकेट से पराजित किया।
दूसरे मुकाबले में फतेहगंज ने नवाबगंज को आठ रन से हराया। तीसरे मैच में शेरगढ़ ने रामनगर को 67 रन से शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में भदपुरा ने नवाबगंज को 21 रन से हराया। पांचवें मैच में रामनगर ने क्यारा को छह विकेट से पराजित किया। दिन का अंतिम मुकाबला भदपुरा ने फतेहगंज को सात विकेट से हराकर जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक प्रसून गंगवार ने बताया कि यह शिक्षकों का आठवां टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट है। प्रतियोगिता में जिले के 12 ब्लॉकों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन डॉ. जुवैर खान और जावेद खान ने किया। केसी पटेल, अनवर हसनैन व अनुज चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें