फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ताइवान में मंदारिन सीखेंगे विवि के दस विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वहां से लौटी छात्रा मेधावी वर्मा ने कुलपति से साझा किए शैक्षिक अनुभव
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय और ताइवान इकोनाॅमिक कल्चरल सेंटर के बीच हुए समझौते के तहत इस वर्ष विवि के दस विद्यार्थी ताइवान में मंदारिन सीखने के लिए भेजे जाएंगे। यह जानकारी ताइवान से लौटी छात्रा मेधावी वर्मा से मुलाकात के दौरान कुलपति ने साझा की।
ताइवान में एक वर्ष रहकर बुधवार को बरेली लौटीं बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा मेधावी वर्मा ने कुलपति प्रो. केपी सिंह से मुलाकात कर शैक्षिक अनुभव साझा किए। कुलपति ने छात्रा को बधाई देते हुए सीखी गई जानकारियों को दूसरों से भी साझा करने के लिए प्रेरित किया। बीते वर्ष हुए करार के तहत विश्वविद्यालय ने छह विद्यार्थियों को मंदारिन सीखने के लिए ताइवान भेजा था। इनमें पांच विद्यार्थियों को तीन माह के लिए, जबकि मेधावी वर्मा को एक वर्ष भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विश्वविद्यालय ने फिर दस विद्यार्थियों का चयन किया है। उन्हें अध्ययन के लिए ताइवान भेजा जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी को पहले की तरह 25 ताइवानी डॉलर प्रति माह की छात्रवृत्ति ताइवान सरकार की तरफ से मिलेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें