फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 14 स्कूलों की मान्यता पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। बिथरी चैनपुर ब्लॉक के 14 निजी स्कूलों ने अभी तक यू-डाइस पोर्टल पर सूचना अपलोड नहीं की है। इस वजह से उनकी मान्यता पर तलवार लटक रही है। दरअसल, जसवीर सिंह इंटर काॅलेज सहुआ, सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज कलारी, मदरसा एनएल मेमोरियल अंसार, एमआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पदारथपुर, स्कालर पब्लिक स्कूल नगरिया कला, मदरसा मोहम्मदी जहरून पीरबक्श, एलके मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल उड़ला जागीर, प्राथमिक विद्यालय नगरिया, मकतब दारुल उलूम जूनियर हाईस्कूल, मदरसा चिल्ड्रेन एकेडमी मोहनपुर, श्री गुलजारी लाल इंटर कॉलेज, ओएसआर पब्लिक स्कूल, बालविकास पब्लिक स्कूल खाता, सरदार पटेल माॅन्टेसरी स्कूल रिठौरा को इस सिलसिले में नोटिस भेजा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि डाटा अपलोड नहीं करने पर 12 सितंबर को बिना सूचना के ही इन स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें