देवरनिया। जल भराव की समस्या से निजात दिलाने को टैंकर के जरिए जल निकासी करते नगर पंचायत कर्मी।
देवरनियां। कस्बे में वार्ड संख्या दो के लोगों को मोहल्ले में जलभराव की समस्या से अस्थाई निजात दिला दिया गया है। हालांकि इसके स्थायी समाधान के लिए अभी लोगों को और इंतजार करना होगा। इसके लिए फाइल शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही नाली व सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
कस्बे के वार्ड संख्या दो के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में प्राइमरी स्कूल से लेकर 10 मीटर आगे तक नाली का पानी भर रहा है। सड़क भी पूरी तरह जर्जर है। इसके चलते कीचड़ हो जाने से स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से इस मामले में समस्या का निस्तारण करने के आदेश अधिशासी अधिकारी को दिए थे। अधिशासी अधिकारी अंकित कुमार गंगवार ने उसे जलभराव वाले स्थान पर पानी निकासी का इंतजाम कराया। उन्होंने बताया कि जल निकासी के लिए पूर्णकालिन समाधान किया जाएगा। इसके लिए फाइल शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर स्थायी समाधान किया जाएगा।
फिलहाल, वैकल्पिक निकासी मार्ग का समाधान किया जा रहा है। जिन नालियों की धीमी निकासी है। वहां पर कीचड़ भरी हुई है। उसकी टीम लगाकर सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही सेक्शन पाइप द्वारा जल निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया है। संवाद