फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर के आठ स्थानों पर पटाखों की लगेंगी अस्थाई दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दीपावली पर्व पर जिले में तीन दिनों तक 19, 20 व 21 अक्तूबर को पटाखा की अस्थाई दुकानें लगेंगी। यह दुकानें शहर में आठ स्थानों पर लगेंगी। संबंधित स्थल आतिशबाजी की दुकानों के लिए उपयुक्त हैं या नहीं, इस मामले में डीएम ने एसपी सिटी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि थोक पटाखा दुकानों और निर्माण एवं भंडारण स्थलों का निरीक्षण कराया जा रहा है। इसी क्रम में आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई दुकानों के लाइसेंस भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल महानगर में आठ स्थलों पर पटाखों की अस्थाई दुकानों का बाजार लगा था। उन्हीं स्थलों का निरीक्षण कराया जा रहा है। चयनित स्थल में क्षमता से अधिक आतिशबाजी की दुकानों के या स्टाल के लाइसेंस नहीं जारी किए जाएंगे। आवेदकों को अग्निशमन और बिजली विभाग से भी एनओसी लेनी होगी। डीएम ने बताया कि अस्थाई पटाखा बिक्री दुकानों या स्टाल के लिए अधिकतम दिनों के लिए लाइसेंस जारी होंगे। संवाद
विज्ञापन

-
पिछले साल यहां लगी थीं दुकानें
नैनीताल रोड पर मनोहर भूषण इंटर कॉलेज का मैदान।
विशप कॉनराॅड स्थल जूनियर बिंग से सटी खंड़जा पट्टी।
सीबीगंज में आईटीआर चलचित्र निगम की भूमि पर।

तिलक इंटर कॉलेज के मैदान पर।
सदर बाजार में चर्च के पास।
रामलीला मैदान हार्टमन कॉलेज।
इस्लामियां इंटर काॅलेज ग्राउंड।
सुभाषनगर रेलवे मैदान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें