फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अगले सप्ताह बढ़ेगा तापमान, रातें भी होंगी गर्म

Wed, 15 Apr 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली सहित आसपास के इलाकों में अब सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। शुष्क मौसम और गर्म पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे अब आम जनजीवन पर गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है, क्योंकि जल्द ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की दहलीज को पार कर जाएगा। इस बदलाव का असर केवल दिन के समय ही नहीं, बल्कि रात पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वर्तमान में बरेली और उसके पड़ोसी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बने प्रति चक्रवात के मध्य भारत की ओर खिसकने के कारण प्रदेश के वायुमंडल में बदलाव आ रहा है। इस भौगोलिक बदलाव के चलते प्रदेश भर में अगले एक हफ्ते के भीतर तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में होने वाली बढ़ोतरी के कारण अब रात भी गर्म होने लगेंगी, जिससे लोगों को उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि तराई के कुछ चुनिंदा हिस्सों में गर्मी का प्रभाव थोड़ा कम रह सकता है, लेकिन बरेली समेत ज्यादातर मैदानी जिलों में लू जैसी स्थिति बनने के आसार हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पछुआ हवाओं की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो अप्रैल के मध्य तक गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम - 37.4
न्यूनतम - 18.4
सूर्योदय - 5:48 सुबह
सूर्यास्त - 6:37 शाम
पूर्वानुमान
बुधवार को मौसम साफ रहेगा, धूप निकलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें