फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 40 डिग्री पहुंचा पारा, तीन दिन गर्मी का यलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। सप्ताहभर से पड़ रही भीषण गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं हैं। शहरवासी और राहगीर रविवार को दिनभर गर्म हवा के थपेड़े सहते रहे। मौसम विभाग ने भी गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। तीन दिन तक पहाड़ी हवा से अनुकूल माहौल बनेगा। बादल मंडराएंगे पर बारिश के आसार कम हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों हुई बारिश के बाद शहर पर उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना है। इससे बादलों के प्रवेश के बावजूद बारिश के अनुकूूल माहौल नहीं मिल रहा। रविवार को दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ पर उष्मीय विकिरण के चलते यह दो डिग्री अधिक गर्मी का अहसास कराता रहा। दोपहर में बादल छाए पर बारिश नहीं हुई। लोग पसीने से तरबतर होते रहे। शाम पांच बजे के बाद ढलती धूप के साथ थोड़ी राहत मिलने लगी। न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.3 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोग्य मेले में अपच, दस्त के बढ़े मरीज
बरेली। गर्मी के चलते फिर अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी में अपच, दस्त, उल्टी, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। रविवार को आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे करीब 36 सौ मरीजों में सात सौ इन्हीं रोगों की चपेट में रहे। यूपीएचसी प्रभारी डॉ. मीनू सिंह के मुताबिक, खुजली, दाद से भी लोग परेशान हैं। हालांकि, सनबर्न के मामले सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें