फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अकादमिक कैलेंडर का पालन कराना चुनौती

Sun, 07 Jun 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उच्च शिक्षा विभाग के हालिया आदेश के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय अपने अकादमिक कैलेंडर की तैयारियों में जुट गया है। हालांकि, बार-बार संशोधित होती परीक्षा तिथियों के कारण यह कार्य मुश्किल होता दिख रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को 25 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सत्र में समय से पहले परीक्षाएं और परिणाम सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। देरी होने पर प्रवेश के लिए कुलसचिव व परीक्षाओं के लिए परीक्षा नियंत्रक जिम्मेदार होंगे।
यह कार्य मुश्किल दिख रहा है। कारण है कि इस बार विश्वविद्यालय का विषम सेमेस्टर करीब दो माह देरी से चला। सम सेमेस्टर में परीक्षाएं समय पर तो शुरू हुईं, लेकिन इन्हें पूरा कराना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

स्नातक की परीक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह में समाप्त हो रही हैं। वहीं, द्वितीय सेमेस्टर के कई पाठ्यक्रमों की स्कीम छह जुलाई तक पहुंच गई है। विश्वविद्यालय में व्यक्तिगत और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 15 अप्रैल से चल रही हैं। ये परीक्षाएं बीच-बीच में त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण हटानी पड़ी हैं।
द्वितीय सेमेस्टर और परास्नातक की परीक्षाएं जुलाई तक खिंच गई हैं। बीएड प्रथम वर्ष की स्कीम भी लंबित है। कुलसचिव महेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय शासन के अनुसार अकादमिक कैलेंडर तैयार कर रहा है। प्रवेश योजनाओं पर कार्य जारी है। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने कहा कि अंतिम वर्ष के परिणाम पहले जारी होंगे, ताकि विद्यार्थियों को प्रवेश में दिक्कत न हो।




प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते बदलीं तिथियां नीट की परीक्षा तीन मई, यूपीएससी की परीक्षा 24 अप्रैल और बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को थी। इनके अलावा पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते सात से दस जून तक की परीक्षाएं स्थगित हुईं। ईद की छुट्टी के कारण 27 और 28 मई को भी असमंजस की स्थिति बनी। आठ मई को एक परीक्षा गलत पेपर कोड होने के कारण रद्द भी हुई थी। अब 21 जून को नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा के कारण फिर परीक्षाएं हटानी पड़ सकती हैं। महाविद्यालयों के शिक्षकों का मानना है कि इस व्यवस्था से व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थी सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें