फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: पांच डिग्री के नीचे पहुंचा पारा, सूबे में सबसे सर्द शहर बरेली, राहत के आसार नहीं

Fri, 15 Dec 2023 09:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में जैसे जैसे तापमान गिर रहा है, वैसे वैसे सर्दी का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। सप्ताह में तीसरी बार ऐसा हुआ है कि जब बरेली की रात सूबे की सबसे ठंडी रात रही।
विज्ञापन
ठंड में सेटेलाइट बस अड्डे पर बस के इंतज़ार में बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ठिठुरन का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक सप्ताह में तीसरी बार ऐसा हुआ है कि जब बरेली की रात सूबे की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल, राहत के आसार नहीं हैं। आगे कोहरे का असर और बढ़ेगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवा और अधिकतम तापमान गिरने से धूप भी बेअसर रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। तापमान में और गिरावट होगी। साथ ही कोहरे का असर भी दिखाई देगा।

एक सप्ताह में इस तरह लुढ़का पारा
तिथि               अधिकतम           न्यूनतम
08 दिसंबर             24.01              9.7
09 दिसंबर             23.00              7.8
10 दिसंबर             22.4               7.0
11 दिसंबर             21.8               5.5
12 दिसंबर             22.03              5.0
13 दिसंबर             22.03              5.5
14 दिसंबर             22.00              4.9

विज्ञापन

हीटर और गीजर से 50 मेगावाट का लोड बढ़ा
तापमान गिरने के साथ बिजली की खपत बढ़ गई है। सात दिन पहले पूरे जिले का लोड 300 मेगावाट था। अब बढ़कर 350 मेगावाट हो गया है। हालांकि अभी भी गर्मी के मुकाबले लोड 300 मेगावाट कम है। मई-जून की गर्मी में लोड 650 मेगावाट तक पहुंच गया था। 

मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में सात दिन के भीतर थोड़ा लोड बढ़ा है पर सिस्टम ओवरलोड नहीं हो रहे हैं। गर्मी के मुकाबले लोड बहुत कम है। आने वाले दिनों में लोड बढ़ सकता है। इसलिए सिस्टम को दुरुस्त कराया जा रहा है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नई लाइनें बनाने और क्षमता वृद्धि के काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें