फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बरेली में बढ़ेगी तपिश, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, चार दिन तक लू का अलर्ट

Wed, 22 Apr 2026 10:19 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे जनजीवन बेहाल है। दिन का तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।  
विज्ञापन
बच्चों ने कपड़े से चेहरा ढक कर धूप से किया बचाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में भीषण गर्मी का सितम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले एक सप्ताह के भीतर जिले का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आकड़े को छू सकता है। 

विज्ञापन


आईएमडी पर उपलब्ध डाटा के मुताबिक, 22 अप्रैल से लू और तेज धूप के तेवर और भी तेज हो जाएंगे। 25 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट है। दिन के अधिकतम तापम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही रात की तपिश भी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में भी उछाल दर्ज किया जाएगा। बुधवार को सुबह 10 बजे से ही तेज धूप सताने लगे। मंगलवार को भी तेज धूप ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

तेज धूप और शुष्क हवा के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही पूर्व एहतियात के साथ घरों से बाहर निकले। युवतियों और महिलाओं ने दुपट्टों को धूप के प्रकोप से बचने के लिए उपयोग में लिया। राहगीर गर्मी से बचने के लिए ठंडे ठिकानों की तलाश में नजर आए। मौसम विशेष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने आने वाले दिनों में गर्मी का ग्राफ तेजी से ऊपर आएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

हीटवेव का अलर्ट, लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सावधानी जरूरी
जिले में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पूर्वानुमान के बीच लू (हीट स्ट्रोक) और डिहाईड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल के फिजिशयन डॉ. राहुल वाजपेई ने बताया कि शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदाथों का सेवन अनिवार्य है। सादे पानी के अलावा ओआरएम का पोल, नींबू पानी, नारिकल पानी, छाछ और कच्चे आम का पना शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित होता है। हल्का और ताजा भोजन करें। डाइट में खीरा, ककड़ी और तरबूज जैसे पानी की प्रचूर मात्रा वाले मौसम फलों को शामिल करना फायदेमंद रहेगा। 
विज्ञापन

लू से बचाव के लिए अस्पतालों में रखें इंतजाम
गर्मी का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। लू का भी असर दिख रहा है। इसलिए अस्पतालों में इससे बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम रखें, ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। नालियों की सफाई, फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। ये निर्देश एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को समीक्षा बैठक में दिए। सभी एमओआईसी से कहा कि वर्तमान समय में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग सीधे विश्वस्य संगठन कर रहा है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें