44 डिग्री तपिश का अहसास करा रहा 40 डिग्री पारा
विशेषज्ञ के मुताबिक, तराई क्षेत्र में आर्द्रता अधिक होने से तापमान करीब तीन-चार डिग्री अधिक गर्मी का अहसास करा रहा है। बीते दिनों हुई बारिश और अब तेज धूप से धरती से वाष्पीकरण हो रहा है। इससे उष्मा का उत्सर्जन भी बढ़ा है। 11 जून से विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट के आसार हैं। लू की परिस्थितियां शिथिल होने का अनुमान है।
कूलर, एसी का बाजार गर्म
पुराना रोडवेज, सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर आदि प्रमुख बाजारों में कूलर और एसी विक्रेताओं की दुकान पर कतार लग रही है। बेक्मा संरक्षक संजीव चांदना तीन दिन में ही करीब 50 फीसदी स्टॉक बिकने का अनुमान जताया।