फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेजस फूड्स पर छापा, नौ नमूने लिए, सात लाख का माल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग क्रिसमस के मौके पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय की रोकथाम में जुट गया है। इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य एवं पेय पदार्थ के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच की गई। गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर करीब सात लाख रुपये की कीमत के खाद्य पदार्थों को जब्त कर उसे सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने शहर के परसाखेड़ा में तेजस फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। यहां से नौ खाद्य पदार्थों के नमूने संगृहीत किए गए। इनमें रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, ब्रेड इंप्रोवेयर-के-5 सोया आटा (फुल फैट), आटा, ब्रेड इंप्रोवेयर-टी-300, कैल्शियम प्रोपिनेट ग्रैनलर फूड ग्रेड, मैदा, एनर्जी बूस्ट/ग्लूटिन एवं टूटी-फूटी कैंडी के नमूने शामिल हैं।
इन सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 500 किग्रा व्हीट फ्लोर और 17,190 किग्रा मैदा को जब्त कर सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों खाद्य पदार्थों की पैकिंग में पैकेजिंग एवं लेबलिंग का उल्लंघन पाया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योत्सना त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें