फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तहसीलदार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। अपने खिलाफ झूठी शिकायत के मामले में तहसीलदार ने फरीदपुर थाने में तहसील के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को फुसलाने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


एक युवक ने कूटरचित तरीके से फरीदपुर तहसील में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के नाम से जिला अधिकारी से तहसीलदार के खिलाफ शिकायत की। इसमें तहसीलदार फरीदपुर पर आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। जिलाधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लिया। इसके बाद तहसीलदार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जानकारी की। तहसीलदार सुरभि राय के अनुसार कर्मचारी ने उन्हें बताया कि नगर के ही एक युवक ने उसे धोखे से कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। उसे इस बारे में जानकारी नहीं है। चतुर्थ श्रेणी के बयान के बाद तहसीलदार ने थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें